रांची। अपहर्ताओं के चंगुल से अस्मत बचा कर भाग निकली रांची की कॉलेज छात्रा नौकरी के लालच में अपहर्ता शाबिर के झांसे में आ गई। छात्रा का बयान धारा 164 के तहत न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी की अदालत में दर्ज हुआ। छात्रा ने बयान में कहा कि शाबिर उसका गलत इस्तेमाल करने के लिए धोखा देकर दिल्ली ले गया। वह उससे जबरन निकाह कर उसे विदेश में बेचने की तैयारी में था। इसकी भनक मिलते ही वह सहेली के साथ अपहर्ता के चंगुल से निकलने का प्रयास करने लगी।
वह किसी तरह उनके चंगुल से निकली, लेकिन शाबिर दिल्ली से पटना, औरंगाबाद और डालटनगंज तक उसका पीछा करता रहा। उसके दोस्त राहुल ने मदद की। राहुल के दोस्त आर्यन ने डालटनगंज में उसे शाबिर के चंगुल से बचाने में सफलता हासिल की।
लड़की का पूरा बयान पढ़ने के लिए आगे का स्लाइड्स पर क्लिक करें।