राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
आस्था का विराट प्रदर्शन है श्रावणी मेला
Bhaskar News
| Jul 08, 2012, 11:05AM IST

बाबा का श्रंगार
श्रंगार पूजा में फुलेल, सवा किलो घाम चंदन, बेलपत्र चढ़ाने के बाद बाबा को मुकुट पहनाया गया। घाम चंदन भगवान शंकर को शीतलता प्रदान करता है और अमृत मंथन के समय हलाहल पीने का असर कम करता है। सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए इस साल भी बाबा का मुकुट देवघर के कैदियों ने बनाया।
चेहरे पर थकान नहीं
6 वर्ष के चुनमुन की तोतली जुबान से बोल बम सुनना अनोखा अनुभव है। यह सोच कर आश्चर्य होता है कि वह अपने नन्हे और नंगे पैरों पर चलकर 105 किमी दूर बाबाधाम पहुंचा। चुनमुन के चेहरे पर थकान नहीं है। यूपी के गोंडा से पिता के साथ आए चुनमुन को देखकर यकीन हो जाता है कि कोई-न-कोई ताकत है, जो हर साल लाखों कांवरियों को सही-सलामत सुल्तानगंज से देवघर तक पहुंचाती है।
2 लाख कांवरिया पहुंचे
शनिवार को श्रावणी मेले का चौथा दिन था। अब तक बाबा का अभिषेक करनेवालों की संख्या दो लाख पार कर चुकी है। सिर्फ शनिवार को ही शाम चार बजे तक 47 हजार से अधिक कांवरिया बम बाबा पर जल चढ़ा चुके थे। रविवार से इस संख्या में तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है।
बढ़ती गई रफ्तार
जैसे-जैसे देवघर नजदीक आता जा रहा था, कुंदन की रफ्तार बढ़ती जा रही थी। यह आस्था की महान ताकत है, जिसके अद्भुत नजारे श्रावणी मेले में आम हैं। कुंदन का एक पैर बचपन में ही पोलियोग्रस्त हो गया था। एक पैर के सहारे ही वह पांच वर्षो से जलार्पण कर रहा है।








