विज्ञापन
 

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा : 6 की मौत, पांच एक ही परिवार के

1 of 2 Photos
चौपारण (हजारीबाग). जीटी रोड पर गणपति पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह सरदारपुर में हुई सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चालक, दो महिला, एक पुरूष, एक 12 वर्षीय बालक व एक दो साल का बच्चा शामिल है। सभी एक बोलेरो संख्या जेएच ०१ एएच ६६५९ पर सवार थे। मरने वालों में चालक की पहचान नसीम अंसारी पिता मो शकुर के रूप में की गई है। वह रामगढ़ जिले के गोला थाना अंतर्गत संग्रामपुर गांव का रहने वाला था। 
 
घटना स्थल पर खड़ा कंटेनर संख्या एचआर ३८ एम १३३१ से बोलेरो के टकरा जाने के कारण दुर्घटना बुधवार की अहले सुबह ५ बजे हुई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो बुकिंग में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गया था। लौटते वक्त चालक ने उक्त पांच लोगों को बोलेरो पर बिठा लिया। सूचना के मुताबिक चालक को झपकी आ गई और खड़ा कंटेनर में पीछे से जा कर ठोकर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी की मौत घटना स्थल पर हो गई है। चालक के अलावा बोलेरो पर सवार अन्य पांच लोगों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। चालक के घर वालों को सूचना दे दी गई है। घटना स्थल चौपारण थाना क्षेत्र में पड़ता है। चौपारण पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ली। और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की पहचान के लिए उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। दुर्घटना में जिन पांच लोगों की मौत हुई। वे एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। बोलेरो को रामगढ़ जिले के सौंदाडीह जाना था। बोलेरो पर चावल व अन्य सामग्री लदे होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वाले पांच लोग सौंदाडीह जा रहे थे।

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment