रांची/ नयी दिल्ली। झारखंड में राष्ट्रपति शासन के लगने की आशंका के बीच नयी सरकार के गठन की भी कवायद तेज़ हो चुकी है। सूबे की राजनीति दिल्ली शिफ्ट हो गयी है। सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पार्टी झामुमो के नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में दिल्ली में कैम्प किये हुए हैं। आज उनकी मुलाक़ात कांग्रेस के आला नेताओं से हो रही है जहां झारखंड में सरकार बनाने की संभावनाओं पर बातचीत होनी है। सूत्र बताते हैं कि हेमंत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलेंगे।
हालांकि, पूरा खेल कांग्रेस की मुठ्ठी में है। इसमें निर्दलीय विधायकों ने पेंच फंसा रखा है। सरकार को समर्थन देने के लिए कई निर्दलीय विधायक तैयार हैं लेकिन उसके बदले में सभी मंत्री पद चाह रहे हैं। इतना ही नहीं समर्थन देने से पहले सभी निर्दलीय विधायक मंत्री पद के आश्वासन का पत्र भी चाह रहे हैं। सरकार बनने का पूरा मामला यहीं फंसा हुआ है। इसी क लेकर पूरी राजनीती दिल्ली शिफ्ट हो गयी है।
इधर, राज्य के राजनीतिक हलचल पर राजभवन की भी निगाहें हैं। राजभवन केंद्र से भी लगातार संपर्क में है। आज राजभवन से कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय को बुलावा भी आया है। इसके अलावा आज झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबूलाल मरांडी भी राज्यपाल सैयद अहमद से मिलेंगे। आजसू, जदयू अन्य पार्टियाँ भी सरकार को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं।
आप भी तस्वीरों में जानिए झारखंड में राजनीतिक संभावनाओं के बारे में -