विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Spoils Of The Land And Forest In Jharkhand : Baba

झारखंड में जंगल-जमीन की लूट : रामदेव

भास्कर न्यूज. | Jul 10, 2012, 12:31PM IST
 
 

रांची. योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि खनिज संपदाओं से भरा झारखंड समृद्ध होते हुए भी पिछड़ा है। यहां जंगल, जमीन की लूट मची है। इसे बचाने की जरूरत है। वह सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बाबा ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ नौ अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील कि वे बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हों और इसे सफल बनाएं। रामदेव बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी भी राजनीतिक दल, जाति, धर्म का हो, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री वैसा होना चाहिए, जो भ्रष्टाचार मिटाए और विदेशों में जमा कालेधन को वापस भारत लाए। राष्ट्रपति चुनाव पर बाबा ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। कहा कि राष्ट्रपति का पद महत्वपूर्ण संवैधानिक पद है। इस पर बोलना उचित नहीं होगा।

मुख्यमंत्री से मिले योगगुरु

योग गुरु बाबा रामदेव शाम को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा से मुलाकात की। वहां मुख्यमंत्री की बड़ी बहन व बेटे भी थे। योगगुरु कुछ समय तक सीएम हाउस में रहे। उन्होंने सीएम के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कहा, वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने प्रशासनिक दायित्व को और मजबूती से निभा सकेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment