रांची/सिल्ली। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच गुरुवार की रात गूंज महोत्सव का समापन हुआ। पाश्र्व गायिका अलका याग्निक, कौशिक व सुखबिंदर के गीतों और अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के नृत्य पर सिल्लीवासी देर रात तक झूमते रहे।
सर्द रात में जब अलका ने तराने छेड़े, तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने गाया तुम पास आए, यूं मुस्कुराए, तुमने न जाने क्या सपने दिखाए..., इसके बाद सुनाया गजब का है दिल सोचो जारा ये दीवानापन..., और ताल दुपट्टा उड़ गया रे... ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले कौशिक ने तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं... गीत गाकर माहौल में गर्मी पैदा की। मंच पर तनुश्री दत्ता के पहुंचते ही दर्शक उत्साह से लबरेज हो गए। दर्दे दिल दर्द जिगर..., आशिक बनाया आपने... पर उसने मनमोहक प्रस्तुत कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
आप भी देखिये फोटो -