रांची। झारखंड की राजधानी से कुछ ही दूरी पर स्थित डिप्टी सीएम सुदेश महतो के विधानसभा क्षेत्र सिल्ली में गूंज महोत्सव चल रहा है। मंगलवार को इसका उद्घाटन हुआ। पर अतिउत्साह आयोजकों को यह ध्यान न रहा कि जिसके दीदार के लिए क्षेत्र की जनता पलक-पावड़े बिछाई है, उसे एयरपोर्ट पर रिसीव करने कोई नहीं गया है। फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता करीब 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर खड़ी रहीं। इस दौरान लगातार अपने मोबाइल से आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन के मंच तक अभिनेत्री के अलग-अलग अंदाज दिखाई दिये।
रांची में तनुश्री के तेवर देखने के लिए आगे की तस्वीरों पर क्लिक करें...
फोटो- संदीप।