विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Team India And England In Ranchi

PIX : धोनी के शहर में क्रिकेट की ऐसे दीवानगी कि खिल उठे अंग्रेजों के भी चेहरे!

1 of 5 Photos

रांची। अपने चहेते क्रिकेटरों को देखने के लिए बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के बाहर फैंस का हुजूम दोपहर दो बजे से पहुंच गया था। किसी के हाथ में तिरंगा था, तो किसी के हाथों लिखी हुई तख्ती। इनका इंतजार शाम 5.15 बजे खत्म हुआ। वोल्वो की दो सफेद बसों में इंग्लैंड और टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए। अन्य स्टाफ तीसरी नारंगी रंग की बस में थे। फैंस ने हाथ हिलाकर खिलाडिय़ों का स्वागत किया। एयरपोर्ट से हीनू चौक तक लोगों की भीड़ लगी हुई थी। फैंस धौनी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। टर्मिनल बिल्डिंग से निकलते समय युवराज सिंह ने एक बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया। (फैंस ने किया टी इंडिया का स्वागत तो धौनी ने खिलाड़ियों के लिए दी शानदार पार्टी) 

इससे पूर्व दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को लेकर जेट एयरवेज का चार्टड प्लेन कोच्ची से शाम 4.45 बजे रांची पहुंचा था। एयरपोर्ट से सबसे पहले कैप्टन धौनी अपनी काली लैंड रोवर कार में जीजा गौतम के साथ घर के लिए रवाना हुए। धौनी के पीछे इंग्लैंड की टीम होटल के लिए निकली। 

 
 
आप भी देखिये तस्वीरें - 
 
फोटो- रमीज।

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment