विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Team India And England Reached Ranchi

PICS : धोनी के घर पार्टी करने पहुंची टीम, समर्थकों ने फेंके पत्थर

1 of 6 Photos

रांची। टीम इंडिया आज रांची पहुंची। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम ने बुधवार रात कप्तान धोनी के घर पर पार्टी की। धोनी के घर पर टीम इंडिया के पहुंचने के कारण यहां समर्थकों की भारी भीड़ भी लग गई। 

फैंस टीम इंडिया के दर्शन की मांग करने लगे लेकिन जब काफी देर तक टीम इंडिया के खिलाड़ी घर के बाहर नहीं निकले तो इकट्ठा हुए फैंस का गुस्सा भड़क गया। धोनी के घर पर कुछ पत्थर भी फेंके गए जिससे खिड़की का कांच टूट गया। 

समर्थकों के गुस्सा होने पर धोनी के जीजा गौतम गुप्ता बाहर आए और उनसे शांति बरतने का आह्वान किया। गुप्ता ने मेहमाननवाजी का हवाला देकर फैंस को शांत करवाया। 

 

इससे पहले कोच्चि में इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराने के बाद टीम इंडिया बढ़े आत्मविश्वास के साथ बुधवार को रांची पहुंची। साथ में इंग्लैंड की टीम, मैच ऑफिसियल्स और बीसीसीआई के अफसर भी आए। 

 
 
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जेट एयरवेज के 152 सीटर बोइंग विमान से शाम 5:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां से टीमें सीधे होटल रेडिशन ब्लू होटल पहुंची। होटल में खिलाडियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। जबकि, टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी अपने लैंड रोवर से अपने हरमू स्थित घर पहुंच चुके हैं।  
 
 
 
इसके बाद होटल से टीम इंडिया के इशांत शर्मा,  विराट कोहली व युवराज सिंह समेत कई खिलाडी धोनी के हरमू स्थित आवास 'शौर्य' पहुंचे। यहां धोनी ने टीम इंडिया के खिलाडियों के लिए पार्टी रखी है। राजधानी के होटल ग्रीन होराईजन ने खिलाडियों के लिए खाने पीने के मेन्यु तैयार हैं। धोनी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ है।            
 
 
यह पहला मौका होगा, जब 19 तारीख को टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने होम ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेंगे। रांची में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। मैच दोपहर बारह बजे से खेला जाएगा। सीरीज में अभी तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। इस लिहाज से सीरीज में बढ़त के लिए रांची वनडे दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। 
 
 
आप भी देखिये टीम इंडिया व इंग्लैण्ड के आगमन व उनके स्वागत की तस्वीरें - 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment