विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> The Inside Story - Lalu Said To Pranab

अंदर की बात - लालू ने प्रणव को कहा, आप मिष्टी दही खिलाइएगा

सतीश कुमार. | Jul 13, 2012, 12:36PM IST
 
 

रांची. अपने चुटीले अंदाज के लिए प्रसिद्ध राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी से कहा कि आप हमलोगों को राष्ट्रपति भवन में मिष्टी दही खिलाइएगा। भला प्रणब दा कहां चूकने वाले थे, तपाक से कहा कि मिष्टी दही के साथ संदेश भी खिलाएंगे। मौका था होटल बीएनआर में गुरुवार को विधायकों के साथ प्रणब मुखर्जी की बैठक का। लालू प्रसाद ने कहा कि जब शंकर दयाल शर्मा राष्ट्रपति थे, तो हमलोग को अपनी विशाल हवेली में बुलाते थे। जलेबी खिलाते थे। आप जलेबी और मिष्टी दही खिलाइएगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए लालू ने कहा कि प्रणब दा जब राष्ट्रपति बन जाएंगे, तब उन्हें पहले झारखंड और बिहार लाएंगे, इसके बाद ही कोलकाता जाने देंगे। इनका राष्ट्रपति बनना तय है। अब सिर्फ फार्मेलिटी बाकी है। 19 जुलाई को चुनाव होगा। 22 को काउंटिंग और 25 को ऊ राष्ट्रपति पद की शपथ ले लेंगे। हम रिजल्ट का राष्ट्रपति भवन से ही कंफर्म कर लेंगे। लोकसभा में हमलोग उनको बहुत मिस करेंगे। जो लोग संगमा जी को घूमा रहे हैं, उनसे अपील है कि ई गरिमामय पद है, सर्वसम्मति से प्रणब दा को जिताइए। अभी भी समय है सर्वसम्मति बनाइए। प्रणब दा को समर्थन देने के लिए निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की, चमरा लिंडा और गीता कोड़ा, जदयू के मंत्री राजा पीटर और विधायक सुधा चौधरी पहुंचीं। वहां सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, राजेंद्र सिंह, बन्ना गुप्ता, सरफराज अहमद, केएन त्रिपाठी, डॉ. शैलेश सिन्हा आदि मौजूद थे।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

संवाददाता सम्मेलन के दौरान लालू ने चिर परिचित अंदाज में धुर विरोधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब व्यंग्य बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि नीतीश आरएसएस की गोद में बैठकर धर्मनिरपेक्षता की वंशी बजा रहे हैं। आरएसएस के साथ मिलकर नीतीश ने पॉलिटिकल गेम फिक्स कर रखा है, ताकि सांप्रदायिकता के सहारे बीजेपी और उसके विरोध के नाम पर नीतीश को वोट मिलता रहे। और दोनों मिलकर सत्ता का मजा लेते रहे। लालू ने नीतीश को सामाजिक न्याय के साथ धोखा देने वाला भी करार दिया।

कांग्रेसियों का लगा रहा तांता

होटल बीएनआर में डेरा जमाए राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए कांग्रेस सहित दूसरे दलों के वरिष्ठ विधायकों का भी तांता लगा रहा। लालू से मिलने वालों में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक केएन त्रिपाठी, विधायक गीताश्री उरांव और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी सह विधायक गीता कोड़ा प्रमुख थीं। लालू ने इन सभी से राष्ट्रपति चुनाव की रणनीतियों के संबंध में मंत्रणा की।

इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रामकृपाल यादव को राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड इकाई का प्रभारी मनोनीत किया है। रामकृपाल यादव पटना के सांसद रहे हैं। उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का पद भी संभाला है। फिलहाल वे राजद के प्रधान महासचिव हैं। लालू प्रसाद ने कहा कि रामकृपाल की संगठन कुशलता से झारखंड राजद मजबूत होगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment