रांची/बोकारो। गायिका अगाथा सिंह महुआ टीवी पर भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम के तृतीय संस्करण में अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगी। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर 1सी आवास संख्या 127 निवासी प्रमोद शंकर सिंह की सुपुत्री अगाथा का चयन महुआ टीवी के फिल्म सिटी नोएडा स्थित स्टूडियो में अंतिम 18 प्रतिभागियों में हुआ है। चैनल पर कार्यक्रम का प्रसारण तीन फरवरी से होगा। कार्यक्रम में पहली बार झारखंड राज्य से 6 कलाकारों का जलवा दिखेगा। इससे पूर्व बिहार झारखंड की संयुक्त टीम हिस्सा लेती रही थी।
कठिन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन : अगाथा के पिता प्रमोद शंकर सिंह ने बताया कि महुआ टीवी के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के कई स्थानों पर हुए ऑडिशन के बाद कुल 143 कलाकारों का चयन हुआ था। पहले उसमें से 36 का और फिर बिहार-झारखंड के 24 और उप्र-उत्तरांचल के 12 प्रतिभागी चयनित हुए। उसके बाद अंतिम रूप से कठिन परीक्षा के बाद तीनों राज्यों के 6 महिला और 6 पुरुष कलाकार चयनित हुए हैं।
सिंह ने बताया कि मेहनत व लगन की बदौलत अगाथा अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम महुआ चैनल पर 3 फरवरी से प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रसारित किया जाएगा। अगाथा के पिता को उम्मीद है कि उनकी पुत्री झारखंड का मान बढ़ाएगी। वीडियो में आप भी सुनिए...
गांव में मिली ऐसी मौत की घर वालों को नहीं हो रहा विश्वास!
हत्यारा है हमारा थानेदार, उस पर चलाओ मुकदमा, नहीं तो..
राष्ट्रपति की पहल-संजय दत्त की नानी का सहयोग, और सुपर हिट हो गई ये भोजपुरी फिल्म!
हाईफाई डिग्री ली, किया देश गद्दारी लेकिन..