विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> The Story Of Kosaigarh Fort In Pics

PICS : यहां था नागराज तक्षक के वंशजों का राज, मुगलों से बचने के लिए बना था किला!

1 of 9 Photos

रांची/गुमला। करीब 400 साल पहले वर्तमान झारखंड के इस वनाच्छादित क्षेत्र में नागवंशियों राजाओं का शासन था। तब यह पूरा क्षेत्र छोटानागपुर कहलाता था। राजधानी रांची से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डोइसागढ़ में उनकी निशानियां जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आज भी शान से खड़ी हैं और नागवंशी शासन के गौरवशाली अतीत की गाथा सुना रही हैं। कभी पांडव वंश के राजा परीक्षित को समाप्त करने वाले तक्षक के इन वंशजों से मुगल भी टकराए लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी।

डोइसागढ की कहानी शुरू होती है राजा दुर्जनशाल से, जिन्होंने गद्दी संभालते ही मुगलों की अधीनता ठुकरा दी और मालगुजारी देना बंद कर दिया। मुगल बादशाह जहांगीर को एक भारतीय राजा का यह चैलेंज नागवार गुजरा। जहांगीर को यह भी मालूम था कि कोकरह (अब छोटानागपुर) ती नदियों से हीरा निकलता है। मालगुजारी का बहाना बनाकर उसने सन् 1615 में इब्राहिम खां को दुर्जनशाल पर चढ़ाई कर हीरों की खानों पर कब्जा करने का आदेश दे दिया। अचानक कायरतापूर्ण हमले से राजा संभल न सके और गिरफ्तार कर लिए गए।

अब आगे की कहानी तस्वीरों के साथ जानने के लिए क्लिक करें आगे...


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment