राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जंगल में मंगल करने गए थे तीन प्रेमी जोड़े, संदिग्ध हालत में पकड़े गए
भास्कर न्यूज.
| Jul 07, 2012, 00:00AM IST

सिसई पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने धुर्वा थाना क्षेत्र का निवासी होने की बात पुलिस को बताई। इसके बाद धुर्वा थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल धुर्वा पुलिस 28 वर्षीय अनुज कुमार, 20 वर्षीय बिट्टू कुमार, 35 वर्षीय रामप्रवेश सिंह, 17 वर्षीय सीमा (नाम बदला हुआ), भारती कुमारी (16) और शिखा कुमारी (15) से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी के परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए थाना बुलाया। थाने में सीमा के चाचा संजय कुमार और अनुज के भाई विनय कुमार ने दोनों की शादी सीमा के बालिग हो जाने पर कर देने की बात कही। घूमने जा रहे थे गुमला, पुलिस ने पकड़ लिया
जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो रोड निवासी पेशे से एसबीआई की कचहरी शाखा का मैसेंजर अनुज कुमार व धुर्वा निवासी सीमा (नाम बदला हुआ) एक दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों गुरुवार को घूमने के ख्याल से मारुति 800 (नंबर बीआर 14 एच 3623) से गुमला के लिए रवाना हुए। अनुज के दोस्त सिठियो रोड निवासी बिट्टू ने साथ देते हुए जेपी मार्केट धुर्वा निवासी शिखा और आम बागान धुर्वा भारती को भी घूम कर जल्द लौटने की बात कहते हुए साथ ले लिया। सभी एक दूसरे से परिचित थे। हालांकि वे गुमला नहीं पहुंच पाए और कार सिसई जंगल के पास हाइवे में खराब हो गई। इस क्रम में सिसई पुलिस की नजर उन पर पड़ी और संदिग्ध हालत में सभी को पाकर थाना ले आई।









