जमशेदपुर/घाटशिला। जिले के कोकपाड़ा के दुलियापाड़ा निवासी सिंगराय मांडी खेत में दबा खजाना निकाले जाने की चर्चा इलाके में दिनभर होती रही। सिंगराय मांडी ने इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना में लिखित शिकायत की है।
दूसरी ओर, खेत खोदने का आरोपी रामदास हेंब्रम इसे अफवाह बता रहा है। सिंगराय मांडी ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन में पूर्वजों ने खजाना छिपा रखा था, जिसे रामदास हेंब्रम ने तांत्रिकों की सहायता से जमीन खोदकर निकाल लिया है। गड्ढे के पास ही साल पत्ता पर तांत्रिक पूजा किए जाने के निशान एवं गड्ढे में मिट्टी के घड़े का टुकड़ा मिला है।
आप भी तस्वीरों में जानिए पूरा मामला -