राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पुलिस पर बरपा ग्रामीणों का कहर - चिल्लाते रह गए SP, देखें तस्वीरें
भास्कर न्यूज. | May 20, 2012, 00:02AM IST

इस कार्रवाई के विरोध में दोपहर करीब दो बजे लोग सड़क पर उतर आए और पलामू-रांची मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण शेरू खान के शव को देने व दोषी पुलिस पदाधिकारी-जवानों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हुए थे। करीब सात घंटे के सड़क जाम में दोनों छोर पर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।
उपायुक्त रतन कुमार की ओर से न्यायिक जांच के आदेश और जांच के बाद आरोपी थानेदार सुनील तिवारी पर मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोगों ने सवा सात बजे जाम हटा दिया। डीजेएम प्रदीप झा ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी ने कुडू़ थाना प्रभारी सुनील तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
डॉक्टर को बुलाने के लिए चिल्लाते रहे एसपी
एसपी जीतेंद्र कुमार सिंह को जैसे ही चोट लगी। उन्होंने अपने कनीय अधिकारियों को डॉक्टर को बुलाने को कहा। इस दौरान वह लगातार डॉक्टर को बुलाने के निर्देश देते रहे। पुलिस अधिकारी पास के स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर को लेकर थाना गेट के पास पहुंचे, लेकिन उग्र ग्रामीणों ने डॉक्टर को अंदर जाने से रोका दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टर को किसी तरह थाने में ले जाया गया।





