विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> News >> Why Trains Run Late, Know

PICS : अब समझ में आया क्यूं देर से खुलती है ट्रेनें, आप भी जान लीजिये!

1 of 4 Photos

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन देश के मॉडल स्टेशनों में शुमार है, लेकिन बॉक्स ब्वॉय की तैनाती नहीं होने के कारण पिछले एक सप्ताह से तमाम गाडिय़ां देर से खुल रही हैं। एक वर्ष से बॉक्स ब्वॉय के वेतन रोक दिए गए हैं। रेलवे अधिकारी जैसे-तैसे दूसरे विभाग के फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों से बॉक्स ब्वॉय के रूप में अतिरिक्त काम ले रहे हैं। नियमानुसार, निर्धारित समय पर ट्रेन का परिचालन नहीं होना, गंभीर मामला है। रेलवे अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर नतीजा सिफर है।
टाटानगर रेलवे स्टेशन से अधिकतर ट्रेनें पिछले एक सप्ताह से विलंब से खुल रही हैं। इसका कारण है एक सप्ताह से बॉक्स ब्वॉय के कर्मचारियों का काम बंद करना। ऐसे में ड्राइवर व गार्ड के बक्से को संबंधित ट्रेन तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। नियमानुसार, ट्रेन का निर्धारित समय से देर से खुलना गंभीर मामला है। इसको लेकर रेलवे कारणों की समीक्षा करती है। दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन एक सप्ताह से ट्रेनों के विलंब से खुलने की शिकायत मिलने पर डीबी स्टार की टीम ने इन्वेस्टिगेशन किया, तो पता चला कि दक्षिण-पूर्व रेलवे के इस मॉडल स्टेशन के अधिकारियों ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
आप भी जानिए तस्वीरों में पूरा मामला -


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment