विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ranchi >> Wife Had Illicit Relations : Cut Law's Throat Cut,

पत्नी के थे नाजायज़ संबंध : काट डाला सास का गला, खुद भी झूला फंदे पर

प्रमुख संवाददाता. | Jul 17, 2012, 10:54AM IST
 
 

रांची. दामाद उत्तम चौधरी ने सोमवार को तेज हथियार से अपनी सास नमिता मौलिक का गला काट डाला। इसके बाद फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली। सास (60 साल) और दामाद (40 साल) की लाशें एक ही कमरे में थी। लालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू और रस्सी जब्त की है। कमरे में 19 पेज के सुसाइड नोट में उत्तम ने लिखा है कि सास के कारण उसकी पत्नी और बेटी पिछले पांच साल से उससे अलग रह रही थी। दिल दहला देने वाली यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के जेसी रोड लोअर बर्दवान कंपाउंड में घटी। नमिता मौलिक शहर के मशहूर होम्योपैथिक चिकित्सक दिवंगत डॉ. गौतम बागची की बड़ी बहन थी। घटना की खबर मिलते ही सीनियर एसपी साकेत कुमार सिंह, सिटी डीएसपी अनुरंजन किस्पोट्टा घटनास्थल पहुंचे। सीनियर एसपी ने कहा कि सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि दामाद अपनी सास से प्रताडि़त था। इस वजह से उसने हत्या कर दी।

क्या है मामला

हटिया के लीला गार्डेन के फ्लैट नंबर 106 में रहनेवाले उत्तम चौधरी सोमवार को दिन के दो बजे बाइक से ससुराल पहुंचा। ससुर ध्रुव ज्योति मौलिक के साथ चाय पी। जब वे अपनी नतिनी श्रीनझीनी को लाने बस स्टाप चले गए, तो घर में केवल सास थी। उत्तम की पत्नी डीएवी अशोक नगर स्कूल में पढ़ाने गई थी। वह सास के कमरे में गया और चाकू से गला काट दिया। इसके बाद उत्तम खुद पंखे के सहारे फंदे पर झूल गया। ससुर जब नतिनी को लेकर घर लौटे, तो घर का दरवाजा बंद पाया। तब इसकी सूचना उन्होंने लालपुर पुलिस को दी।

पत्नी का बुरा हाल

उत्तम की पत्नी देवीरति को जब यह पता चला कि उसके पति ने उसकी मां की हत्या कर दी है, तो वह काफी मर्माहत हुई। एक ही घर में पति और मां की लाशें पड़ी हुई थी, किंतु देवीरति चौधरी अपनी मां की लाश के पास बैठी रोए जा रही थी।

खामोश थी बेटी

स्कूल से घर लौटने के बाद श्रीनझीनी को जब पता चला कि उसके पिता उत्तम चौधरी ने उसकी नानी नमिता मौलिक की हत्या कर दी है, तो वह एकदम खामोश हो गई। जब सास व दामाद की लाशें बाहर निकाली गई, तो वह फफक-फफक कर रोने लगी।

नाजायज संबंध से रिश्ते में दरार

वर्ष 2001 में हुई शादी के कुछ दिनों बाद ही उत्तम चौधरी और उसकी पत्नी देवीरति चौधरी के रिश्ते में दरार पडऩे लगी थी। तब दोनों कोलकाता में रहते थे। पति को शक था कि उसकी पत्नी का नाजायज संबंध श्याम नगर में रहनेवाले एक युवक के साथ है। शादी के बाद दोनों कोलकाता में रहते थे। शक होने के बाद उसने कोलकाता शहर छोड़ दिया और दिल्ली में जाकर बस गए। इस बीच उन्हें एक बेटी हुई। धीरे-धीरे पति पत्नी में खटास बढ़ती चली गई। वर्ष 2005 में उसकी पत्नी और बेटी को लेकर अपने मायके रांची चली आई और फिर पति के घर नहीं गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment