रांची। भारत-इंग्लैंड की टीमें बुधवार की शाम 5.15 बजे रांची पहुंचीं। क्रिकेटरों को देखने के लिए एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। टर्मिनल बिल्डिंग से निकलते समय युवराज सिंह ने एक बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी व जेएससीए ने दोनों टीमों के कप्तानों का बुके देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से पहले धौनी निकले। वे कार से घर के लिए रवाना हो गए।
वाल्वो बसों में पहले इंग्लैंड, फिर टीम इंडिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए। होटल रेडिसन ब्लू में दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का तिलक लगाकर और माला पहना कर स्वागत हुआ। आप भी देखिये होटल के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।
फोटो : संदीप नाग।