अगर आपके पास है BSNL मोबाईल तो खुश कर देगी आपको यह खबर!

रांची.बीएसएनएल ने ट्राई के निर्देश पर अपने पुराने टैरिफ प्लान में कई बदलाव किए हैं। अब 329 के रिचार्ज पर ग्राहक लोकल बीएसएनएल टू बीएसएनएल फ्री बात कर पाएंगे, लेकिन उन्हें 329 के रिचार्ज पर 50 रुपए नहीं मिलेगा। बीएसएनएल ने कई रिचार्ज पर मिलने वाले टॉक वैल्यू को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। बीएसएनएल टैरिफ में बदलावों को ग्राहकों के लिए पहले से काफी सरल बता रहा है। इन बदलावों की वजह से बीते दो दिनों से बीएसएनएल ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई थी।
क्या है नए टैरिफ प्लान में
>प्रीपेड के वॉयस प्लान में सरल अनंत (36 रुपए) में लाइफ टाइम वैलिडिटी रहेगी। साथ ही दूसरे नेटवर्क पर 10 मिनट व बीएसएनएल पर 20 मिनट फ्री बात होगी। इसके अलावा इसमें 10 मिनट का फ्री डाटा यूजेज मिलेगा।
> 37 रुपए प्रति मिनट प्लान में बीएसएनएल से बीएसएनएल पर 50 मिनट व अन्य पर 20 मिनट का फ्री टॉकटाइम मिलेगा।
> 42 रुपए के प्रति सेकंड प्लान में बीएसएनएल पर 1800 सेकंड व दूसरे नेटवर्क पर 1200 सेकंड का फ्री टॉक टाइम मिलेगा।
> 40 रुपए के स्टूडेंट प्लान पर 30 मिनट किसी भी नेटवर्क पर फ्री बात हो सकेगी। साथ ही नेशनल व लोकल 100 एसएमएस फ्री होंगे। 99 रुपए के जय जवान प्लान पर 8000 मिनट फ्री टॉकटाइम, 600 सेकंड फ्री वीडियो कॉल, 25 नेशनल व लोकल एसएमएस फ्री होगी।






