विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Ramgarh Zila >> Urimari >> भोजशाला विवाद : धार में एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

भोजशाला विवाद : धार में एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

Matrix News | Feb 12, 2013, 07:28AM IST
 
 

एजेंसी. धार
मध्यप्रदेश के धार जिला मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक इमारत भोजशाला में बसंत पंचमी को हिंदूवादी संगठनों के दिन भर पूजा करने के ऐलान से पैदा हुई विवाद की स्थिति के बीच पुलिस ने सुरक्षा के सभी उपाय कर लिए हैं।
दरअसल 15 फरवरी को शुक्रवार पड़ रहा है। इस दिन इस इमारत में दोपहर में मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज पढ़ते हैं। हिंदूवादी संगठन जहां बसंत पंचमी को दिन भर पूजा करना चाहते हैं, वहीं मुस्लिम धर्मावलंबी भी फिलहाल एक से तीन बजे के बीच नमाज पढऩे की बात पर अडिग हैं। शहर काजी वकार सादिक का कहना है कि उनके समुदाय के लोग दोपहर में एक बजे से ढाई बजे तक नमाज पढ़ लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से मुस्लिम धर्मावलंबियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रशासन पूरी तरह से सजग है और दोनों पक्षों से जुड़े जिम्मेदार लोगों की कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। उम्मीद है कि बसंत पंचमी शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाएगी। इस बीच पुलिस ने धार में भोजशाला से जुड़े आंदोलन में सक्रिय रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता नवल किशोर शर्मा को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने धार जिले में भी लगभग एक दर्जन लोगों को यहां शांति बनाए रखने के उद्देश्य से गिरफ्तार किया है1
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment