विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Jamshedpur >> Accident Zone Area, Police Van Killed Three

एक्सीडेंट जोन बना यह इलाका, पुलिस वैन ने ली तीन की जान

भास्कर न्यूज। | Dec 04, 2012, 11:31AM IST
 
 

गम्हरिया। कांड्रा-चांडिल मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के पास पुलिस वैन के साथ हुई सीधी टक्कर में बाइक से जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार अपराह्न 12.30 बजे की है। तीनों युवक कांड्रा से चांडिल की ओर जा रहे थे, जबकि पुलिस का वाहन (टाटा 407) चांडिल से गम्हरिया आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की मौत एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

राशन लेने आ रहा था वाहन

पुलिस की गाड़ी चांडिल स्थित सीआरपीएफ कैंप से राशन लाने के लिए गम्हरिया जा रही थी। गाड़ी बिल्कुल खाली थी। दुर्घटना के बाद उसका ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई। यह गाड़ी जिला पुलिस की है, जिसका इस्तेमाल सीआरपीएफ कैंप में किया जाता है। फिलहाल ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक्सीडेंट जोन बन गया है यह इलाका

कांड्रा-चौका-चांडिल रोड पूरी तरह से एक्सीडेंट जोन बन गया है। इस पक्की सड़क पर वाहन काफी तेज गति से चलते हैं। वाहनों की गति पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 26 नवंबर को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके पहले कुछ माह पूर्व दो सगे भाइयों की जान भी दुर्घटना में चली गई थी।

"इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह पता नहीं चल पाया है कि गलती किसकी थी।" -तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, थाना प्रभारी, कांड्रा।

ये हैं मृतक

मृतकों में एक भीम कालिंदी (25 वर्ष) सरायकेला के बीरबांस का रहने वाला था, वहीं दूसरा छोटू कालिंदी मानगो के खड़ंगाझार (जमशेदपुर) और तीसरा मुकेश मछुवा कांड्रा के बानाडुंगरी का निवासी था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment