विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Dhanbad >> Attempted Rape With The Girl

छात्रा के साथ अधेड़ ने की रेप की कोशिश, पूरा इलाका शर्मसार

भास्कर न्यूज. | Jul 12, 2012, 13:12PM IST
 
 

कतरास. कतरास थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी की एक 10 वर्षीया छात्रा के साथ अधेड़ द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटित इस घटना से पूरा कतरास शर्मसार हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता की मां पुष्पा देवी के बयान पर कांड अंकित कर आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बालिका बोर्ड बंगला स्कूल पचगढ़ी बाजार में पढ़ती है। डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कतरास थानेदार शिवचंद्र प्रसाद सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। थानेदार ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह है मामला ?

पीडि़ता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो दिन पूर्व स्टेशन रोड निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार ने उसकी पुत्री सोनी (काल्पनिक) को रुपए का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाया और अपने फोटो फ्रेमिंग दुकान के अंदर कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका द्वारा विरोध करने पर उसने पैसा देकर चुप रहने की बात कहते हुए उसे वापस घर भेज दिया। पीडि़त बालिका ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। पीडि़ता की मां पुष्पा ने थाना को शिकायत देने से पूर्व डीएसपी संजीव कुमार के समक्ष फरियाद करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment