विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> Baba Online, Panda Hi-Tech

बाबा हुए ऑनलाइन, हाइटेक हुए पंडा

देवघर से अमीश. | Jul 11, 2012, 12:00PM IST
 
 

देवघर. दुनिया में तेजी से बदल रही तकनीक का असर बाबाधाम में भी दिख रहा है। अब बाबा बैद्यनाथ भी ऑनलाइन हो गए हैं। अगर आप किसी कारणवश बाबाधाम नहीं पहुंच सकते, तो चिंता की बात नहीं। बाबा की पूजा ऑनलाइन भी की जा सकती है। पुष्पांजलि करनी हो या षोडशोपचार पूजा, बाबा को विल्व पत्र चढ़ाना हो या दूध का अर्पण। रुद्राभिषेक करना हो या विशेष श्रृंगार। सबकुछ ऑनलाइन किया जा सकता है। जब बाबा ऑनलाइन हो गए हों, तो बाबाधाम के पंडा भला क्यों पीछे रहें। बाबा के ऑनलाइन होते ही पंडा भी अब हाइटेक हो गए हैं। मंदिरों पर हाइटेक पंडों की पर्सनल सूचनाएं दर्ज हैं। ले। साथ ही पंडा जी का फोन नंबर। तकनीक के इस युग में हाइटेक पंडा अब मोबाइल पर ही अपने यजमान को संकल्प कराने लगे हैं और पूजा कराने लगे हैं।

51 रुपए से लेकर दो लाख तक की पूजा

अगर आप बाबा को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं, तो 51 रुपए के चंदे, 11 रुपए पंडा को और 5 रुपए की पूजा सामग्री के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने होंगे। सबसे महंगी पूजा रुद्राभिषेक है। इसका खर्च 18 हजार से लेकर दो लाख तक हो सकता है। यह आपकी श्रद्धा पर निर्भर है।

ये पूजाएं ऑनलाइन

पुष्पांजलि, पंचोपचार, षोडशोपचार, चौंसठ उपचार, वैदिक रुद्राभिषेक व शिव पूजन, विल्वपत्र अर्पण, दूध का अर्पण, श्रृंगार, प्रतिदिन होने वाली दैनिक पूजा।

बाबाधाम में ऑनलाइन पूजा की कई वेरायटी मौजूद हैं। आपकी मर्जी, पूजा के हिसाब से राशि अदा कीजिए और पूजा का फल प्राप्त कीजिए।




डीवीडी और प्रसाद

आप अपनी ऑनलाइन पूजा की डीवीडी मंगा सकते हैं। आपको प्रसाद भी डाक से भेजी जा सकती है। हालांकि इसके लिए आपको अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ेगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment