विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> Balmuchu Sold In Hands Of Panam : Furkan

पैनम के हाथों बिके हैं बलमुचू : फुरकान

भास्कर न्यूज | Nov 28, 2012, 11:44AM IST
 
 

रांची। पैनम कोल कंपनी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेता स्टीफन मरांडी के खिलाफ पार्टी की कार्रवाई की धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को फुरकान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बलमुचू पैनम कंपनी के हाथ बिक चुके हैं। कंपनी के दबाव में आकर जांच कमेटी गठित कर रहे हैं। दरअसल पैनम कंपनी में बलमुचू व नियेल तिर्की के 15-15 डंपर चलते हैं। बलमुचू अपनी हद में रहें तो अच्छा होगा। वैसे भी उन्होंने पूरी प्रदेश कांग्रेस को गुटबाजी के तहत बर्बाद कर दिया है। इसकी शिकायत निश्चित ही आलाकमान से की जाएगी। अंसारी ने बलमुचू से सवाल किया कि क्या लोकल स्तर के कार्यक्रम भी प्रदेश अध्यक्ष से पूछ कर किए जाएंगे। पैनम के खिलाफ आंदोलन से पूरे संथाल में कांग्रेस की साख बढ़ी है। इसे उपलब्धि मानने की बजाए बलमुचू जांच कमेटी गठित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बलमुचू की जागीर नहीं है। पैनम के खिलाफ स्टीफन मरांडी पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहा है। इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

मरांडी मेरे साथ : स्टीफन

धरने पर बैठे कांग्रेस नेता स्टीफन मरांडी ने जांच कमेटी गठित किए जाने पर कहा कि मैं बाबूलाल के साथ धरना पर नहीं बैठा। बाबूलाल मेरे साथ धरने पर बैठे हैं। कहा, राजमहल पहाड़ बचाओ समिति के तहत आदिवासियों के हितों की मांग वे पहले से ही करते आए हैं। धरना स्थल पर किसी भी पार्टी का झंड़ा या बैनर नहीं है। मामले की जानकारी सोनिया और राहुल को दे दी गई है।

पैनम प्रबंधन ने पहली बार मुंह खोला है। पीआरओ संजय कुमार ने बताया कि कठालडीह गांव से 42 परिवार विस्थापित हुए हैं। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के युवकों को एक परिवार मानते हुए 88 परिवारों को न्यू कठालडीह में बसाया गया है। उन्हें पक्का मकान दिया गया है। ग्रामीणों के लिए तीन अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त इलाज व दवा की सुविधा दी गई है।


"कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। यही कारण है कि वह उटपटांग बयान दे रहे हैं। पैनम में मेरा एक भी डंपर चलता हो, तो इसका नंबर दें। वैसे मुझे फुरकान से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। स्टीफन मरांडी वहां धरना पर बैठे हैं, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है, जिससे फुरकान बौखला गए हैं।" - प्रदीप बलमुचू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष


मेरे बेटे का मात्र एक डंपर है

"मेरे बेटे का मात्र एक डंपर पैनम में चलता है। वह स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय करता है। मेरा कोई डंपर नहीं है। फुरकान का आरोप निराधार है। फुरकान जी भी परिजनों के नाम पर कई जगह काम कर रहे हैं, जिसका खुलासा मैं नहीं करना चाहता। पैनम के हाथों बिकने की बात गलत है, अभी तो जांच शुरू भी नहीं हुई है और बयानबाजी चालू हो गई।" - नियेल तिर्की, जांच कमेटी के संयोजक
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment