विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Bokaro Zila >> Bokaro >> अवैध कोयला के साथ दो गिरफ्तार

अवैध कोयला के साथ दो गिरफ्तार

Matrix News | Dec 12, 2012, 06:18AM IST
 
 

नावाडीह-!- मंगलवार की सुबह लगभग ४ बजे नावाडीह पुलिस ने छापामारी करते हुए कुकरलिलवा जंगल से २० टन अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस संबंध में नावाडीह थाना कांड संख्या ११३/१२ भादवि की धारा ४१३, ४१४ एवं ३३ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बारीडीह के जंगल में अवैध कोयला लदा ट्रक बाहर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नावाडीह पुलिस ने घेराबंदी कर कुकरलिलवा के समीप ट्रक संख्या जेएच ०२एच ६२११ को धर दबोचा एवं ट्रक में सवार वाहन मालिक सह चालक हरिबोल राय एवं मनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी टेकोचंद्र महतो को अभियुक्त बनाया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उक्त छापामारी में नावाडीह के थाना प्रभारी राजेश कुमार व अन्य शामिल थे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment