राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जिले में लोग अब कर सकेंगे ऑनलाइन एफआईआर
Matrix News
| Dec 12, 2012, 06:08AM IST
अभय कुमार मिश्र -!- बोकारो
नये साल में जिले के लोग अब ऑनलाइन एफआईआर कर सकेंगे। लोगों की यह शिकायत भी दूर हो जाएगी कि थानों में उनकी शिकायत नहीं दर्ज की गई। फलां साहब ने हड़का कर भगा दिया, तो फलां साहब ने दो जिस्ता कागज की मांग की। अगले साल ऑनलाइन एफआईआर प्रारंभ हो जाए, इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। रा\'य मुख्यालय से जिले को साठ कंप्यूटर मुहैया करा दिये गए हैं। एसपी कुलदीप द्विवेदी ने सभी थानेदारों को ताकीद की है कि वे अपने यहां कंप्यूटर इंस्टाल कराएं।
क्या होगा लाभ -!- लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी उन्हें घर बैठे मिल जाया करेगी। थाना आकर फाइलों को खंगालने की आवश्यकता नहीं होगी। न्यायालय में चार्जशीट देने में जो अनावश्यक विलंब होता था, वह नहीं होगा। मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। कंप्यूटर के माध्यम से बड़े अफसरों की निगाह बनी रहेगी, इसलिए नीचे के अफसरों को \'यादा उल्टा-सीधा करने का अवसर नहीं मिलेगा।






