राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बादल छंटते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Matrix News
| Dec 12, 2012, 06:08AM IST
देश के उत्तर पूर्वी रा\'यों के साथ धनबाद में भी बुधवार को फिर से बारिश की संभावना है। इसके बाद बादल छंटते ही कड़ाके की ठंड के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। अगले 72 घंटों में पश्चिम हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में जोरदार बारिश की भी संभावना है जिसका असर झारखंड समेत आसपास के रा\'यों में भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का दौर तत्काल नहीं होगा लेकिन उत्तर पश्चिम की सर्द हवाओं का असर शहर में दिखेगा। इसके बाद 18 दिसंबर से लगातार तापमान गिरने का दौर शुरू होगा और 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरेगा। 18 के बाद पारा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा।अगले दो दिन अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाएगा जिससे दिन में भी कनकनी महसूस होगी।
3 मिमी से \'यादा बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को 3 मिमी से \'यादा बारिश के आंकड़े दर्ज किए हैं। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक लगातार बूंदाबांदी के बाद रात में साढ़े नौ बजे के बाद गरज के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। रात भर हल्की बूंदाबांदी के बाद अगले दिन सुबह भी बारिश की संभावना बताई गई है।








