राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गुरु गोविंद सिंह ने शास्त्र के साथ शस्त्र भी चलाया
Matrix News | Jan 19, 2013, 06:28AM IST
सेक्टर दो स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में सिक्खों के दसवें गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती मनायी गई। गुरू गोविंद सिंह की 346 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सबद कीर्तन व लंगर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शबद गायन के माध्यम से गुरु की महिमा बताई गई कि न्याय व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले 10 वें गुरु ने दबे कुचले शोषित वर्ग में ऐसा अमृत का संचार भरा कि पूरे समाज में क्रांति की लहर दौड़ गई। उन्होंने शास्त्र के साथ शस्त्र का समावेश किया। खालसा पंथ का सृजन करने वाले गुरु एक महान योद्धा थे। गुरु नानक जी द्वारा शुरू किए गए सामाजिक सुधार के कार्यक्रमों को गुरु गोविंद सिंह जी ने अंजाम तक पहुंचाया। जयंती कार्यक्रम में कोलकाता से आए जत्था की ओर से कीर्तन पेश किया गया। जीजीपीएस के ब\'चों द्वारा भी काफी मनमोहक शबद गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आए संगत ने कीर्तन व लंगर प्रसाद का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान जसवंत सिंह बेदी, सचिव मनजीत सिंह, संयुक्त सचिव जसबीर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, कमेटी सदस्य बंटी, गुरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, दर्शन सिंह, करतार सिंह, राम सिंह आदि उपस्थित थे।






