विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Dhanbad >> जनरल के यात्रियों से भी बढ़ा किराया वसूलेगी रेलवे

जनरल के यात्रियों से भी बढ़ा किराया वसूलेगी रेलवे

Matrix News | Jan 26, 2013, 06:12AM IST
 
 

धनबाद -!- जनरल कोच का एडवांस टिकट लेकर महाकुंभ मेले में इलाहबाद गए लोगों से भी रेलवे बढ़ा हुआ किराया वसूलेगी। आरक्षित कोचों की तरह ही जनरल कोच के यात्रियों से ट्रेन में बढ़ा किराया वसूलने के लिए रेलवे ने अपने सभी कर्मियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं।यात्रा के दौरान जैसे ही टीटीई के सामने एडवांस टिकट आएगा, वह बढ़े हुए किराए के हिसाब से अतिरिक्त राशि यात्री से ले लेंगे।
यह है मामला
इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान 14 जनवरी से 10 मार्च के बीच रेलवे ने एडवांस जनरल टिकट यात्रा के 15 दिन पहले खरीदने की विशेष सुविधा दी थी। यह सुविधा इलाहाबाद और उसके आसपास के 15 स्टेशनों के लिए थी।शर्त यह थी कि टिकट कम-से-कम 200 किमी की यात्रा का हो। 19 से 21 जनवरी के बीच जनरल एडवांस टिकटों की बिक्री बंद हो गई थी।इससे पहले जिन यात्रियों ने एडवांस जनरल टिकट खरीदे थे, उनसे यात्रा के दौरान अतिरिक्त राशि वसूली जाएगी।
इन स्टेशनों के लिए
थी सुविधा
इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सफदरगंज, रामबाग, प्रयाग, प्रयाग घाट, दारा गंज, फाफा मऊ, झूंसी, विंध्याचल और छिवकी। इन टिकटों की वापसी का कोई प्रावधान नहीं है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment