राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पाकिस्तान बढ़ा रहा है परमाणु जखीरा
Matrix News | Dec 12, 2012, 06:04AM IST
एक प्रमुख अमेरिकी विश्लेषक ने दावा किया है कि पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। इसका नियंत्रण सेना के पास है। वह इसका राजनीतिक और सैनिक दोनों प्रकार से इस्तेमाल कर सकती है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि युद्ध की स्थिति में परंपरागत भारतीय हथियारों का जवाब पाकिस्तान परमाणु हथियारों से दे सकता है। पाकिस्तान की परमाणु रणनीति पर एक रिपोर्ट में माइकल क्रेपोन ने यह जानकारी दी है। वे कहते हैं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के जखीरा भारत से आगे निकल जाएगा। पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की जरूरतों की समीक्षा तभी होगी जब कोई नई सरकार पाकिस्तान की कमान संभालेगी या भारत के साथ संबंध मधुर होंगे। इसके अनुसार, भारत के परमाणु हथियारों की संख्या गत एक दशक में बढ़कर 80-100 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत परमाणु हथियारों के राजनीतिक इस्तेमाल, संदेश वाहक के रूप में प्रयोग करने का विचार रखता है। इन्हें युद्ध में इस्तेमाल करने का उसका कोई विचार नहीं है।






