राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अफ्रीकी देश माली के पीएम गिरफ्तार
Matrix News
| Dec 12, 2012, 06:04AM IST
पश्चिम अफ्रीकी देश माली के प्रधानमंत्री शेख मोदिबो दियारा को उनके देश की सेना ने बंदी बना लिया है। इसके बाद मंगलवार तड़के उन्होंने अपने तथा मंत्रिमंडल के इस्तीफे की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार दियारा ने सरकारी टीवी को एक गोपनीय टेप भी भेजा था जिसे सेना ने जब्त कर लिया है।
सत्ता संघर्ष में फौजी विद्रोह के बाद दियारा ने अगस्त में ही प्रधानमंत्री पद संभाला था। वे इलाज के लिए पेरिस जा रहे थे लेकिन सेना ने उनका सामान उतरवा लिया, इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि दियारा देश छोड़ कर भाग रहे थे इसलिए उन्हें बंदी बना लिया गया है। शेख दियारा नक्षत्र भौतिकविद हैं और वे नासा में इंजीनियर रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया था कि उनके देश के उत्तरी भाग पर इस्लामी आतंकियों ने कब्जा कर लिया है जिसे मुक्त करवाया जाए। माना जा रहा है कि सेना इसी के विरोध में है। इधर, फ्रांस ने सोमवार को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष माली में अफ्रीकी सेना तैनात करने का प्रस्ताव रखा था। अब वहां अफ्रीकी संघ के नेतृत्व में सेना तैनात की जा सकेगी।








