राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कोर्ट ने ‘संकीर्ण सोच’ वाले जज को लगाई फटकार
Matrix News | Dec 12, 2012, 06:04AM IST
हत्या के एक मामले में आरोपी को सजा सुनाने वाले ट्रायल कोर्ट के जज को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ‘संकीर्ण सोच’ वाला बता दिया। अपराधी ने दूसरे रा\'य से आकर वारदात की थी। इसी आधार पर जज ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जज को फटकार लगाई। साथ ही दोषी को भी बरी कर दिया। जस्टिस केएस राधाकृष्णन और दीपक मिश्रा की बेंच ने ट्रायल कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के आधार पर नाराजगी जताई। बेंच ने कहा, ‘जज ने कहा कि वह ((आरोपी)) ‘हमारे रा\'य’ आया। क्या वे भूल गए कि हमारा रा\'य या तुम्हारा रा\'य जैसा कुछ नहीं है। इस तरह की संकीर्ण सोच न्यायिक दिमाग पर हावी नहीं होना चाहिए। जज को उचित ट्रेनिंग की जरूरत है।’ दोषी ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में अपील की थी। वहां से उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट में आया था।






