विज्ञापन
 
 
 
 

नहीं रोकी गाड़ी तो पुलिस ने चला दी गोली : एक की मौत, एक घायल

 
Source: राणा अरुण सिंह.   |   Last Updated 13:57(17/01/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
पलामू. झारखंड के पलामू जिले में पुलिस की गोली से कल देर रात जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। वहीं मृतक का नाम सत्येंद्र प्रसाद (40) है जो बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था।

क्या है मामला ?

बीती रात लगभग 10 बजे एनएच 98 पर सुल्तानी घाटी के निकट पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गश्ती कर रही थी। इसी बीच एक वाहन जो मजदूरों को पहुंचा कर लौट रहा था, उसे पुलिस के जवानों ने रोकने का इशारा किया। लेकिन, वाहन नहीं रुका।

इसी पर पुलिस ने फायिरिंग कर दी। फयिरिंग में ही सत्येन्द्र प्रसाद की मौत हो गयी जबकि अजित सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। पूरे मामले पर पलामू के एसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि यह पुलिस की चूक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी जवानों पर पुलिस एफआईआर दर्ज कराएगी। दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment