विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> CM Will Be Stay One Day In Each District

हर जिले में एक दिन बिताएंगे सीएम

विशेष संवाददाता. | Jul 23, 2012, 11:21AM IST
 
 

रांची. मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अक्टूबर और नवंबर में प्रत्येक जिले का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। इस क्रम में वह प्रत्येक जिले में एक दिन बिताएंगे। इस कार्यक्रम को एक दिन, एक जिला का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री इस दौरान समाज कल्याण, इनकम जेनरेशन, स्वयं सहायता समूह, उद्यम, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देंगे। भ्रमण के दौरान स्वनियोजन और कौशल विकास में बैंकों की भूमिका की भी समीक्षा करेंगे। इस क्रम में जिलों में आयोजित सामूहिक कन्यादान योजना में भाग लेंगे। नाबार्ड और कपार्ट द्वारा स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबन के लिए की जा रही सहायता की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करेंगे।

मुंडा ने की हर्ष कार्यक्रम की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने रविवार को तसर सिल्क के विकास के लिए चलाये जा रहे हर्ष कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तकनीकी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, ट्रेनरों की उपलब्धता, सिल्क के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक ों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने तसर उत्पादन के वैल्यू एडिशन और विपणन पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया कि गावों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाएं पहुंचनी चाहिए। उसका लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए। हर्ष के तहत राज्य के 10 लाख गरीबों को नाबार्ड एवं झारक्राफ्ट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है। अब तक झारक्राफ्ट दो लाख लोगों को समर्थन दे रहा है। इनमें सवा लाख होगा रेशम से और 40 हजार लोग हस्त शिल्प से जुड़े हैं।


मुख्यमंत्री ने दी प्रणब दा को शुभकामना

राष्ट्रपति चुने जाने पर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रणब मुखर्जी को झारखंड की जनता की ओर से शुभकामना दी है। उन्होंने कहा है कि प्रणब दा के लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से पूरे देश को बहुत सारी अपेक्षाएं हैं। उम्मीद है कि वह अवश्य इस पर खरा उतरेंगे। उधर, राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में प्रणव मुखर्जी की जीत के बाद प्रदेश भाजपा ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि प्रणव मुखर्जी जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के राष्ट्रपति बनने से इस पद की गरिमा और बढ़ेगी। भाजपा की अपेक्षा है कि प्रणव लोकतांत्रिक मूल्यों का ऊंचा आदर्श प्रस्तुत करेंगे।

राज्य की 30 हजार सहिया को मिलेगी साइकिल

राज्य के 30 हजार स्वास्थ्य सहिया को सरकार साइकिल देगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. प्रवीण चंद्रा ने सहियाओं की जिलावार सूची स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव रामकुमार सिन्हा को सौंप दी है। इसके लिए जल्दी ही टेंडर निकाला जाएगा।

क्या होगा फायदा

सहिया को गांव-गांव जाना होता है। इसमें कई बार विलंब हो जाता है। साइकिल मिलने के बाद वे समय पर गांव पहुंच सकेंगे। इससे लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।

बढ़ गई जिम्मेदारी

"स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बदलते समय में सहियाओं की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। ऐसे में उन्हें सुविधाएं मिलेंगी, तभी कार्यक्रमों का उद्देश्य पूरा हो पाएगा।" - डॉ प्रवीण चंद्रा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड.

राज्य में कुल 40,964 सहिया हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2011-12 में इनमें से 10,435 सहियाओं को साइकिल मिल चुकी हैं। शेष 30,529 सहियाओं को इस साल साइकिल देने की योजना है।

कहां कितनी बंटेंगी

जिले - संख्या
बोकारो 846
चतरा 1082
देवघर 2279
धनबाद 2160
दुमका 2115
गढ़वा 631
गिरिडीह 1826
गोड्डा 1416
गुमला 1079
हजारीबाग 1966
जामताड़ा 1423
जिले संख्या
खूंटी 755
कोडरमा 484
लातेहार 751
लोहरदगा 253
पलामू 1239
रामगढ़ 1294
रांची 2791
साहेबगंज 638
सिमडेगा 1059
पू.सिंहभूम १०
प.सिंहभूम १०५९ .
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment