विज्ञापन
 
 
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Dhanbad
 

जेल से षड्यंत्र, मांग रहे रंगदारी, करवा रहे हत्या

 
Source: रविन्द्र कुमार   |   Last Updated 08:48(10/02/12)
 
 
 
 
धनबाद। शहर के हिस्ट्रीशीटर जेल में बैठकर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। जेल से ही व्यवसायियों को धमका रहे हैं। हत्या की साजिश रचते हैं और अंजाम भी दे रहे हैं। जब भास्कर टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि इन अपराधियों को पुलिसवाले न सिर्फ मोबाइल उपलब्ध करा रहे हैं बल्कि अफीम, चरस, गांजा समेत तमाम नशीले पदार्थ भी मुहैया करा रहे हैं। अफसरों को पूरी जानकारी है, लेकिन रोक नहीं लगाई जा रही है। हद तो यह है कि धनबाद जेल में महीनों से जैमर खराब था, जिसे दो दिन पहले ठीक कराने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हमने ना सिर्फ कैदी से बात की बल्कि गुरुवार को जेलर को दिखाया भी कि फोन परिसर में काम कर रहा है।



फहीम हजारीबाग जेल से चला रहा नेटवर्क



धनबाद का हिस्ट्रीशीटर फहीम खान हजारीबाग जेल में है, लेकिन उसका आपराधिक नेटवर्क पहले की तरह चल रहा है। वह अपने गुर्गो से जेल से ही मोबाइल से संपर्क रखे है। फहीम जेल में प्लान बनाता है, बाहर उसके गुर्गे उन प्लान को अंजाम दे रहे हैं। रेलवे की ठेकेदारी मैनेज करनी हो या रंगदारी वसूलनी हो, हत्या की साजिश रचनी हो या व्यवसायियों को धमकी देनी हो, फहीम सब जेल में बैठे-बैठे ही कर रहा है। हाल ही में रेलवे ठेकेदारों पर हुए हमले और ठेकेदार इरफान खान की हत्या में फहीम का नाम आना इसे और पुख्ता करता है।



ऐसे हुआ संभव



जेल में फहीम को नंबर उपलब्ध कराने का काम जेल पुलिस कर रही है। फहीम के पास केवल सिम हैं। मोबाइल सेट पुलिस का एक जवान अपने पास रखता है। जब फहीम की इच्छा होती है, उसे सेट उपलब्ध करा दिया जाता है।



9334000905 और 9431121455 फहीम खान इन्हीं मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल जेल में कर रहा है।
वह इन्हीं नंबरों से अपने गुर्गो और साझेदारों से बात करता है।



जेल में पीसीओ भी!



हैरानी की बात है, लेकिन धनबाद जेल में पीसीओ है। 8809453935 और 9708552739 मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल पीसीओ की तरह किया जा रहा है।



सिपाही के पास हैंडसेट : ये दोनों नंबर हमेशा मोबाइल सेट में नहीं लगे रहते हैं। सेट जेल पुलिस के पास रहता है। जब किसी कैदी को साझेदारों से बात करनी होती है, या फिर किसी अपराधी को अपना नेटवर्क चलाना होता है, पुलिस उन्हें मोबाइल सेट उपलब्ध करा देती है।



एक कॉल 100 रुपए



इस पीसीओ की कॉल दरें काफी महंगी हैं। सामान्य कैदी के लिए एक बार बात करने की कीमत 100 रुपए तक वसूली जाती है। रीचार्ज की जिम्मेवारी भी कैदी की।



इनकमिंग बंद



इन दोनों नंबरों पर इनकमिंग की सुविधा नहीं है। आप कॉल करेंगे, तो कंपनी की ओर से यही सुनने को मिलेगा। ऐसा जान-बूझकर किया गया है। केवल आउटगोइंग की सुविधा रखी गई है।



तीन के पास मोबाइल



1. सेल नंबर ई 4 : इस सेल में बंद है अखिलेश कुशवाहा। अखिलेश के पास हमेशा मोबाइल फोन रहता है।
2. सेल नंबर सी 1 : इस सेल में बंद है गोपिका, जो मोबाइल का इस्तेमाल करता है।
3. सेल नंबर सी 2 : इसमें बंद है अफजल अंसारी। इसके पास भी मोबाइल है।



फायदा पुलिस का



ये तीनों बंदी मोबाइल रखने के एवज में पुलिस को पैसा देते हैं। जेल पुलिसकर्मियों को हर महीने एक हजार तक की आमदनी होती है।



भास्कर ने की धनबाद जेल में एक कैदी के पास उपलब्ध नंबर पर बात



भास्कर ने अपनी तफ्तीश में जेल में कैदियों के पास मौजूद नंबर 8809453935 पर दो बार बात की। पहली बार बात कुछ दिनों पहले हुई। जब भास्कर को जेल से इसी नंबर से फोन आया। सूचना दी गई थी कि जेल में चास से आया एक बंदी अनशन पर है। इसके बाद टीम तफ्तीश में जुटी कि आखिर इस तरह के नंबर कितने कैदियों के पास हैं। एक बार फिर भास्कर ने बुधवार को जेल में इसी नंबर पर बात की। भास्कर के पास साक्ष्य मौजूद हैं। पेश है बातचीत के अंश..



दिन : बुधवार समय : रात के 9:30 पर



भास्कर : और सब कैसा चल रहा है?
कैदी : सब ठीक भइया। अभी तो कोई रोक-टोक नहीं है। हड़ताल के बाद से खाना भी ठीक ही है।
भास्कर : दिनभर मोबाइल ऑफ रहा। कोई बात?
कैदी : नहीं। आजकल इसी समय ऑन करते हैं।
भास्कर : सख्ती कम कर दी गई है?
कैदी : हां, डंडा थोड़ा कम चल रहा है। फोन काट दिया गया।



नशे की लत भी की जाती है पूरी



नशे की लत भी जेल पुलिस पूरी करती है। कैदियों को गांजा, अफीम और चरस समेत नशे के तमाम सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।



50 रुपए में गांजे की एक सिगरेट
100 रुपए में चरस का एक डोज
100 रुपए में दो चुटकी अफीम
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment