विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> Cooperative Banks To Implement Core Banking

सहकारी बैंकों में लागू होगा कोर बैंकिंग

विशेष संवाददाता | Dec 03, 2012, 12:19PM IST
 
 

रांची। प्रदेश के कोऑपरेटिव बैंकों में भी कोर बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहक दूसरी शाखाओं में भी पैसा जमा करने या निकालने का काम कर सकते हैं। ग्राहकों को आने वाले दिनों में एटीएम का फायदा भी मिलेगा। इस एटीएम कार्ड के सहारे किसी भी बैंक की एटीएम मशीन से पैसा निकाला जा सकेगा। साथ ही दूसरे बैंकों में चेक जमा करने या वहां का चेक कोऑपरेटिव बैंक में भुनाने में भी आसानी होगी। कोर बैंकिंग शुरू होने के साथ ही ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा देने की भी तैयारी कर ली गई है। इससे दूसरे बैंकों के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन आसान हो जाएगा।

अंतिम चरण में है प्रक्रिया
आठ में से पांच बैंकों के आरबीआई से लाइसेंस मिलने के बाद राज्य सरकार ने बैंकों को कोर बैंकिंग के तहत लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जनवरी तक कोऑपरेटिव बैंकों के भी कॉमर्शियल बैंकों की तरह कोर बैंकिंग सिस्टम के तहत आ जाने की उम्मीद है। सेंट्रल डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने बीएसएनएल के साथ करार किया है। वहीं, जैप आईटी डिजास्टर रिकवरी सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है। आग लगने या दूसरी किसी आपदा की स्थिति में यहां से डाटा रिकवर किया जा सकेगा। कोर बैंकिंग सिस्टम मैनेज करने के लिए यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तकनीकी सलाह देगा। पहले चरण के प्रशिक्षण के लिए कोऑपरेटिव बैंकों और जैप आईटी अधिकारियों की टीम जल्द ही कोलकाता जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment