विज्ञापन
 
Home >> Couple Caught Doing Sex In Car

कार में चल रहा था सेक्स का खेला, देखने लग गया लोगों का मेला

bhaskar news. | Apr 19, 2012, 11:09AM IST
 
 


जमशेदपुर.झारखण्ड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर के कदमा स्थित ग्रीन इन्क्लेव के समीप बुधवार दोपहर एक कार में युवक-युवती को सेक्स करते रंगे हाथों पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिटी एसपी अजय लिंडा को दी। जानकारी मिलते ही कदमा पुलिस ग्रीन इन्क्लेव के समीप पहुंची और दोनों को गिर तार कर थाने ले आई। घटना के थोड़ी देर बाद सिटी एसपी अजय लिंडा भी वहां पहुंचे और अपार्टमेंट के लोगों से मामले की जानकारी ली। छानबीन में पता चला कि उक्त युवक का नाम बबलू सोनकर है, जो शास्त्रीनगर में रहता है, जबकि लड़की उलियान की रहने वाली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने वह कार भी जब्त कर ली है, जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति में धराए हैं।


 
घटना के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव तथा कदमा मंडल अध्यक्ष भी कदमा थाना पहुंचे और ऐसी हरकत करने वाले को जेल भेजने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि गिर तार युवक विधायक बन्ना गुप्ता के समर्थक धमेंद्र सोनकर का भाई है। इसलिए पुलिस मामले में लीपापोती करने का प्रयास में जुटी है।


 
युवक-युवती से पूछताछ, परिजन भी पहुंचे


 
कार में रंगरेलियां मना रहे युवक तथा युवती से कदमा पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में दोनों के परिजनों को भी थाना बुलाया गया था। पुलिस की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।


 
भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा


 
युवक-युवती के पकड़े जाने के बाद बुधवार को कदमा थाने में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विकास सिंह, शत्रुधन गिरी, गोपाल जायसवाल, असीम दास, नरेश सिंह समेत अनेक नेता थाना में डटे रहे। सभी नेता आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


 
वर्जन:


 
"मुझे स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि एक युवक और युवती कार में आपत्तिजनक स्थिति में हैं। इसके बाद कदमा पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिर तार कर थाना ले आई। कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।" - अजय लिंडा, सिटी एसपी.

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment