विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> Direct Appointment In The Posts Of CDPO, Forest Gu

CDPO के 123 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली भी स्वीकृत

विशेष संवाददाता। | Nov 23, 2012, 11:59AM IST
 
 

रांची। मंत्रिपरिषद ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सेवा संवर्ग नियमावली पर मंजूरी दे दी है। अब सीडीपीओ के खाली पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सीडीपीओ के 123 पद खाली हैं। कैबिनेट सचिव एनएन पांडेय ने बताया कि नियमावली के मुताबिक जेपीएससी के माध्यम से 75 फीसदी पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। शेष 25 फीसदी पद महिला पर्यवेक्षिका को प्रोन्नति देकर भरा जाएगा। सीधी नियुक्ति में महिलाओं के लिए 50 फीसदी का आरक्षण रहेगा। कुल मिलाकर नियुक्ति और प्रोन्नति के माध्यम से सीडीपीओ के 62.5 फीसदी पदों पर महिला आधिकारी और 37.5 पदों पर पुरुष अफसर काम करेंगे।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली की स्वीकृति मंत्रिपरिषद ने वनरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती नियमावली पर स्वीकृति दे दी है। करीब 2100 फॉरेस्ट गार्ड बहाल होंगे। पिछले 20 वर्षों से वन रक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) नियुक्ति का मामला लटका था। कैबिनेट सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा से फॉरेस्ट गार्ड की बहाली होगी। वन संरक्षक की अध्यक्षता में चयन समिति बनेगी। फॉरेस्ट गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक तय की गई है। चयन समिति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति की प्रकिया शुरू करेगी। अखबारों में विज्ञापन निकलेगा। चयन होने पर एक साल का प्रोबेशन होगा। डीएफओ नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। चयन प्रतियोगिता परीक्षा चार चरणों में होगी। लिखित परीक्षा के अलावा साक्षात्कार, शारीरिक जांच और चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) होगा। लिखित परीक्षा में 100 अंक की हिन्दी, 100 अंक का सामान्य ज्ञान और 50 अंक का गणित रहेगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment