राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
छेडख़ानी के आरोप में डॉक्टर की पिटाई, क्लिनिक से भागे
भास्कर न्यूज।
| Nov 28, 2012, 12:08PM IST

बच्ची के माता-पिता का कहना था कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उनकी बेटी के साथ छेडख़ानी की। इस बीच डॉ. पाणी वहां से भाग गए। सूचना पाकर साकची थाना की पुलिस ने क्लिनिक को बंद कर दिया है। इधर, क्लिनिक में हंगामा करने के बाद बच्ची के माता-पिता साकची थाना पहुंचे और डॉ. पाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त बच्ची के माता-पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है मामला
आदित्यपुर के रहने वाली एक दंपती (नाम नहीं दिया जा रहा है) मंगलवार को अपनी बच्ची के आंखों का इलाज कराने साकची स्थित डॉ. पाणी के क्लिनिक आए थे। दंपती का कहना है कि डॉक्टर ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में डॉ. पाणी का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। हालांकि, आईएमए, जमशेदपुर के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह का कहना है कि यह सब एक साजिश है।
"साजिश के तहत डॉ बीके पाणी के साथ मारपीट की गई है। उनपर लगाया गया छेड़छाड़ का आरोप बेबुनियाद है। यह कार्रवाई उनके क्लिनिक के पास कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा उन्हें परेशान करने के लिए की गई है। पुलिस मामले की जांच करे।" -डॉ मृत्युंजय सिंह, सचिव आईएमए, जमशेदपुर।
"डॉ. पाणी के खिलाफ बच्ची के साथ छेडख़ानी की शिकायत बच्ची के पिता ने दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से डॉ. पाणी फरार हैं। हंगामा होने के बाद डॉ के क्लिनिक को बंद कर दिया गया है।" - विजय कुमार, थाना प्रभारी, साकची।









