विज्ञापन
 
 
 

देखें तस्‍वीरें: ऑस्‍ट्रेलियाई महिला सहित दून एक्‍सप्रेस के 7 मुसाफिर जिंदा जले

 
 
 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 05:00(23/11/11)
 
 
 
1 of 7 Photos
देखें तस्‍वीरें: ऑस्‍ट्रेलियाई महिला सहित दून एक्‍सप्रेस के 7 मुसाफिर जिंदा जले
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 4

 
(2)
Latest | Popular

गिरिडीह. हावड़ा-देहरादून एक्‍सप्रेस में मरने वालों की संख्‍या बढ़ कर सात हो गई है। मरने वालों में एक ऑस्‍ट्रेलियाई महिला भी है। आग पर काबू पा लिया गया है।
 
रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने हादसे के आठ घंटे के बाद बयान जारी किया। रेल मंत्री ने कहा, ‘दून एक्‍सप्रेस का हादसा दुर्भाग्‍यपूर्ण है। आग के कारणों की जांच की जा रही है। घटना का पता चलते ही हमने वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।’ उन्‍होंने कहा कि संसद में बयान देने के लिए उन्‍होंने नोटिस दिया है। लेकिन संसद की कार्यवाही तो मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। 
 
ट्रेन हावड़ा से देहरादून जा रही थी। हादसा झारखंड के गिरीडीह जिले में निमिया घाट और पारसनाथ स्‍टेशनों के बीच हुआ। ट्रेन के थर्ड एसी के दो डिब्‍बों में रात करीब ढाई बजे एसी बोगी बी1 में आग लगी। देखते ही देखते आग बी2 बोगी में पहुंच गई। (रिलेटेड आर्टिकल में तस्‍वीरें देखें)
 
प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी मुसाफिर ने एसी बंद कर हीटर ऑन कर दिया जिससे दम घुटने की स्थिति बन गई। एसी बोगी में मौजूद मु‍साफिर ने हीटर बंद कर एसी चालू करने की मांग की लेकिन किसी ने ध्‍यान नहीं दिया। शायद यही हादसे की वजह बनी। 
  
भारतीय रेलवे के सीपीआरओ अनिल सक्‍सेना ने बताया कि मरने वालों में एक पांच साल बच्‍ची अर्पिता और डॉ. अनु मित्‍ता (25) की शिनाख्‍त हो पाई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कमिश्‍नर, रेलवे सेफ्टी (ईस्‍टर्न सेक्‍टर) को इस हादसे की जांच का जिम्‍मा सौंपा गया है। धनबाद रेल मंडल के डीआरएम ने मरने वालों में एक ऑस्‍ट्रेलियाई महिला के शामिल होने की बात कही है।
 
हादसे का शिकार बनी ट्रेन संख्‍या 13009 के क्षतिग्रस्‍त बोगियों बी 1 और बी 2 को ट्रेन से काटकर अलग कर लिया गया है। मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। 
 
हेल्‍प नंबर हैं - 
हाजीपुर : 06224 273293
धनबाद : 0326 2220518 
हावड़ा : 033-26413660, 26402241, 26402242, 26402244,
 
साल 2011 में 14 रेल हादसे हो गए हैं। इसी साल अब तक 3 ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। 
हादसे की कुछ तस्‍वीरें देखने के लिए क्लिक करें 

 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment