विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Jamshedpur >> For LPG Customers Came The Big News Of Relief!

LPG ग्राहकों के लिए आ गयी राहत की बड़ी खबर!

भास्कर न्यूज. | Jul 11, 2012, 12:09PM IST
 
 

जमशेदपुर. इंडेन गैस के उपभोक्ता अब घर बैठे ही एसएमएस के जरिए गैस की बुकिंग कभी भी करा सकते हैं। इंडेन के चीफ एरिया मैनेजर उदय कुमार ने बताया कि शनिवार से ट्रायल बेसिस पर योजना की शुरुआत की गई है। ग्राहकों से बेहतर रिस्पांस मिला है। इंडेन द्वारा कार्यक्रम के जरिए योजना की विधिवत शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार, डीसी हिमानी पांडेय आदि उपस्थित रहेंगे।

अब गैस बुकिंग आसान

शहर में इंडेन गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। श्री कुमार ने बताया कि नई सेवा के तहत उपभोक्ता किसी भी वक्त गैस की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए न तो फोन करने की आवश्यकता पड़ेगी और न ही एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बस एसएमएस करते ही गैस की बुकिंग हो जाएगी। गैस बुकिंग कंफर्म होने का संदेश भी आएगा। इसके बाद गैस की डिलीवरी होगी। उपभोक्ताओं को यह सेवा २४ घंटे दी जाएगी।


ऐसे होगी बुकिंग

अगर आप पहली बार एसएमएस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टाइप करें आईओसी (स्पेस) एसटीडी कोड के साथ वितरक का फोन नंबर (स्पेस) कंज्यूमर नंबर और 9708024365 पर भेजें। उदाहरणस्वरूप अगर वितरक का टेलीफोन नंबर 2362974 और कंज्यूमर नंबर क्यूएक्स00827सी है, तो एसएमएस आईओसी 06572362974 क्यूएक्स00827सी के रूप में भेजें। आपका नंबर पंजीकृत हो जाएगा। इसके बाद हर रिफिल बुकिंग करने के लिए 9708024365 पर केवल आईओसी लिखकर एसएमएस करना होगा।

इन नंबरों पर करें एसएमएस

वितरक का नाम फोन नंबर

काबरा गैस, जुगसलाई 2292863

कंचनदीप, मानगो 2362974

केसरी गैस,आदित्यपुर 2370888

श्री बजरंग इंडेन, सोनारी 2309574

अग्रवाल इंडेन, कदमा 2306609

अंबे इंडेन, बर्मामाइंस 2345779

आरती इंडेन, सोनारी 2309700

ग्रीन इंडेन, मानगो 2361420

जायसवाल गैस, गोलमुरी 2340354

जमशेदपुर गैस, टेल्को 2286595

कुशल इंडेन, बारीडीह 2212875

मारंगबुरू इंटरप्राइजेज, गोविंदपुर 2277839

नरेश गैस, परसुडीह 2299825

ओएसिस गैस, साकची 2431591

सिंह इंडेन, बिष्टुपुर 2321118







"अभी ट्रायल के आधार पर एसएमएस के माध्यम से गैस की बुकिंग हो रही है। एजेंसी ग्राहकों को नई सेवा की जानकारी दे रही है। बुकिंग के लिए स्टॉफ लगाए गए हैं। अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।" - पिंकू कुमार, मैनेजर, गैस एजेंसी

"शनिवार से ट्रायल बेसिस पर एसएमएस के जरिए गैस की बुकिंग शुरू हुई है। नई सेवा का ग्राहक खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं। कंपनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर सेवा का उद्घाटन किया जाएगा।" - श्रवण काबरा, संचालक, गैस एजेंसी

"वर्तमान में ट्रायल बेसिस पर एसएमएस के जरिए गैस की बुकिंग की जा रही है। इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सेवा का शुभारंभ जल्द होगा।" - उदय कुमार, चीफ एरिया मैनेजर, इंडेन.


इन बातों पर दें ध्यान

सेवा का उपयोग करने के पहले अपना पूरा और सही कंज्यूमर नंबर व मोबाइल नंबर वितरक से कंफर्म अवश्य करा लें। उदाहरण के लिए यदि आपका कंज्यूमर नंबर 423 है, पर वितरक के कंप्यूटर में दर्ज है 00423 तब आप वितरक के कंप्यूटर में दर्ज नंबर ही एसएमएस करें। 24 घंटा हेल्प लाइन नंबर 18002333555 है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment