विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Dhanbad Zila >> Dhanbad >> Gangs Of Wasseypur Part Two: Learn How Real From T

गैंग्स ऑफ़ वासेपुर पार्ट टू : जानिए कितना रियल है रील लाईफ से!

अभिषेक पोद्दार. | Aug 08, 2012, 12:27PM IST
 
 


धनबाद.फिल्म की शुरुआत होती है गोलियों की तड़तड़हाट से। सुल्तान और उसके साथी फैजल खान के घर पर एके 47 से धुआंधार फायरिंग करते हैं। सुल्तान का दावा आता है कि मार दिया फैजल खान को। लेकिन फैजल मरता नहीं। हकीकत भी यही है। हकीकत के फैजल खान यानी फहीम के घर पर भी 2004 में ऐसा ही हमला हुआ था। लेकिन फहीम बच गया। इस हमले में फहीम की भाभी को गोली लगी थी और आठ साल बाद भी वो कोमा में हैं। यानी इस फिल्म की शुरुआत ही हकीकत से हुई है, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर के शीर्षक को भी जस्टीफाई कर देता है।

 

बस देखने में फहीम खान जैसा नहीं लगता फैजल

 

फैजल खान यानी नवाजुद्दीन सिद्दकी ने फहीम के कैरेक्टर को स्क्रीन पर उतार दिया है। फैजल का गांजा पीना, नशा करना, अपराध का तरीका, बोलने का अंदाज सबकुछ फहीम से मिलता है। बस फैजल देखने में फहीम जैसा नहीं लगता। क्योंकि फिल्म का फहीम हकीकत के फहीम से दुबला-पतला है।

 

...और मार दिया रामाधीर को

 

यहां आकर फिल्म में हकीकत के साथ थोड़ी सी छेड़छाड़ की गई है। रामाधीर को मरते हुए दिखाया जाता है। जबकि सभी जानते हैं कि ऐसा नहीं है।

 

लोकल ब्वॉय की इंट्री

 

इस फिल्म से ही लोकल ब्वॉय और फिल्म के राइटर जीशान कादरी बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

 

रहेगी पुलिस की सुरक्षा

 

पुलिस की सुरक्षा घेरे में पार्ट-2 बुधवार को पूजा व फेम में प्रदर्शित की जाएगी। विरोध की आशंका के मद्देनजर शहर की पुलिस को सतर्क किया गया है। दोनों जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूजा व फेम में दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है। पूजा टॉकिज में एल मनोवर सिद्दकी व फेम में अजीत कुमार दंडाधिकारी के तौर पर नियुक्तिकिए गए हैं। सीओ विशाल कुमार स्थिति पर नजर रखेंगे। पुलिस के 35 जवान पूजा व फेम की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पूजा टॉकिज में 25 जवान व 7 अधिकारी की तैनाती है। फेम में 10 जवान व चार अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेवारी निभाएंगे।

इनकी तैनाती प्रथम शो से की गई है। पुलिस ने वासेपुर में गश्त बढ़ी दी है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

 

आत्मा की तरह नजर आएंगे मनोज

 

गैंग्स ऑफ वासेपुर में लीड रोल की भूमिका निभाने वाले मनोज वाजपेयी पार्ट-2 में नजर नहीं आएंगे। उनकी मौत पहले पार्ट में ही गोली लगने से हो गई थी। लेकिन उनके फैन को निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्ट-2 में वह आत्मा की तरह फिल्म के कुछ दृश्यों में नजर आएंगे। निर्देशक अनुराग ने कहा कि पार्ट-2 में मनोज के नहीं रखने से फिल्म के कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

 

नगमा खातून अहम किरदार

 

पार्ट-2 में सबसे महत्वपूर्ण किरदार है फैजल खान की मां नगमा खातून का। जबकि प्रमोशन में इस किरदार का जिक्र भी नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि नगमा पर सस्पेंस बरकरार रखने के लिए ही जानबूझकर प्रमोशन में इनका जिक्र नहीं हुआ। फिल्म में उनका किरदार रियल में फहीम खान की मां से पूरी तरह से मिलता-जुलता है। बताते चलें कि रियल लाइफ में भी फहीम खान की मां का नाम नगमा खातून ही था। पार्ट-1 में जिस तरह से उन्हें हर मौके-बेमौके हाजिर जवाब दिखाया गया है, वहीं पार्ट-2 में वह काफी गंभीर भूमिका में हैं। सरदार खान की मौत के बाद वह ही पूरी कमान संभालती हैं और फैजल को माफिया बनाने में सहयोग करती हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और आदेश देने का तरीका भी फहीम की रियल मां की तरह ही है। पार्ट-2 में भी उनकी मौत एक गोलीबारी में होती है, जैसा कि रियल लाइफ में भी हुआ है।

 

दिखेगा फहीम का पूरा परिवार

 

गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 में वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान व उनके परिवार की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। फहीम के चारों भाइयों को पार्ट-2 में शामिल किया गया है। इसमें दो भाई दानिश और फैजल की इंट्री पहले भी पार्ट में हो चुकी है। वहीं परपेंडिकुलर और एक अनजाने नाम के रूप में दो भाई की इंट्री पार्ट-2 में होगी। रियल में सौतेला भाई डेफनिट के रूप में दिखाई देगा। डेफनिट का किरदार जीशान ने निभाया है। वहीं दूसरे पार्ट में बॉलीवुडिया मसालों की भरमार है। पार्ट-2 में कई कलाकार बॉलीवुड स्टारों की कॉपी करते नजर आएंगे। हीरो फैजल खान फिलम के कई सीन में अमिताभ बच्चन की कॉपी करते दिखे हैं। वहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी को माधुरी दीक्षित की नकल करते दिखाया गया है। उनका लुक माधुरी से मिलता-जुलता है। वहीं फैजल खान के भाई परपेंडिकुलर संजय दत्त और डेफनिट सलमान खान से प्रेरित दिख रहे हैं।

 

परपेंडिकुलर उसी तरह ब्लेड चबाता है, जैसा संजय दत्त ने अपनी एक फिल्म में किया था, वहीं डेफनिट सलमान के हेयरस्टाइल की कॉपी और मैंने प्यार किया में उनके डायलॉग ‘लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते’ दोहराता नजर आता है।

 

यह मेरी पहली मसाला फिल्म

 

"गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 मेरी पहली मसाला फिल्म है। पार्ट-1 में जहां आपको फिल्म में एक तरह से डॉक्यूमेंट्री व इतिहास की झलक देखने को मिली थी, वहीं पार्ट-2 में आपको बॉलीवुड फिल्मों में दिखाए जाने वाले सभी मसाले मिलेंगे। पार्ट-2 में फिल्म की कहानी नए सिरे से शुरू होती है और दर्शक कहीं भी भ्रमित नहीं होंगे। इसमें सबकुछ अलग-अलग है।" - अनुराग कश्यप, निर्देशक.

 

धनबाद आने का कार्यक्रम नहीं

 

"फिलहाल मेरा धनबाद आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। अभी मैंने इसके लिए प्लानिंग भी नहीं की है। मैं मुंबई में ही फिल्म के प्रचार व अन्य कामों में व्यस्त हूं। आपको बता दूं कि मंगलवार को मुंबई में पार्ट-2 का प्रीमियर आयोजित किया गया था, जिसे सभी लोगों ने सराहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्ट-2 को पार्ट-1 से ज्यादा सफलता हासिल होगी और लोगों को मेरा किरदार बेहद पसंद आएगा।" - जीशान कादरी, राइटर-एक्टर.

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment