राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
खून-खराबे छोड़ अब घर बसाने की तैयारी में हार्डकोर नक्सली
भास्कर न्यूज.
| Aug 10, 2012, 11:14AM IST
यह खुलासा अपनी पत्नी अनिता के साथ गिरफ्तार कोल्हान के एरिया कमांडर जॉनसन गंझू ने किया है। जॉनसन ने पुलिस को बताया कि सारंडा के कई नक्सली रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में जमीन खरीदने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इसी जमीन के चक्कर में हार्डकोर नक्सली हाबिल चेरवा और जॉनसन गंझू भी पुलिस की गिरफ्त में आए।
रामगढ़ और हजारीबाग में जमीन खरीदने के लिए दोनों कई व्यक्तियों से संपर्क में थे। गुरुवार को जॉनसन और उसकी पत्नी को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान जॉनसन ने संगठन के बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताईं।
उसने बताया कि नक्सली संगठन में संथालों का वर्चस्व है। वे लोग ‘हो’ और ‘गंझू’ जाति के लोगों का केवल इस्तेमाल करते हैं। उसने बताया कि अधिकतर घटनाओं में उसका व हाबिल चेरवा का ही इस्तेमाल किया जाता रहा। जबकि नाम अनमोल दा, संदीप व निर्भय का होता था।
रांची कोर्ट हाजत से हुआ था फरार
जॉनसन 2004 में रांची कोर्ट परिसर स्थित हाजत से तीन नक्सलियों और चार अन्य कैदियों के साथ फरार हो गया था। उसे मांडर से गिरफ्तार कर रांची लाया गया था। एक साल पहले मनोहरपुर से गिरफ्तार नक्सली हेलेन चेरवा के पास से बरामद लेवी के चार लाख रुपए जॉनसन गंझू के ही थे।
जुडऩे का अफसोस
जॉनसन ने बताया कि उसने संगठन में आकर बड़ी गलती की। इस संगठन को वह काफी पहले ही छोड़ देना चाहता था, लेकिन संगठन के बड़े नक्सलियों के भय से वह चाहकर भी वहां से नहीं भाग पा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह पिछले 17 वर्षों से इस संगठन में है। जिस तरह से उसने संगठन के लिए काम किया है, उस हिसाब से उसे रैंक नहीं मिला। संदीप, अनमोल और निर्भय उसके बाद संगठन में आएं। बावजूद उन्हें बेहतर रैंक से नवाजा गया।
प्रेमी ने छोड़ा तो अनिता बन गई नक्सली
जॉनसन की पत्नी अनिता उर्फ बुधनी उर्फ लक्की बुंडू के सरजोमडीह गांव के जिलिटीकर गांव की रहने वाली है। वह गांव के एक लड़के से प्रेम करती थी, जिसने उसे छोड़ दिया। बाद में परिवार के लोगों ने भी उसे नहीं अपनाया तो वह नक्सली बन गई। चार साल पहले सुशील मुंडा के दस्ते में शामिल हुई। इसने 32 वर्षीय जॉनसन ने 10 जुलाई को ही देवड़ी मंदिर में शादी की है।






