राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सरकारी गवाह बन सकते हैं कोड़ा कांड के आरोपी डीके
भास्कर न्यूज। | Dec 11, 2012, 12:10PM IST

कोड़ा कांड में हैं नामजद
डीके श्रीवास्तव के खिलाफ 30 अगस्त 2010 को निगरानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा सहित 29 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कोड़ा और सिन्हा इस मामले में अब तक जेल में हैं। अन्य आरोपियों को न तो गिरफ्तार किया जा सका और न ही किसी ने सरेंडर किया।
क्या है आरोप
चतरा, पलामू, लातेहार और गढ़वा में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजना के तहत विद्युतीकरण के लिए हैदराबाद की कंपनी आईवीआरसीएल को ठेका मिला। आरोप है कि इसके एवज में कोड़ा ग्रुप ने डेढ़ सौ करोड़ रुपए कमीशन लिया था। डीके श्रीवास्तव ने इसे मैनेज किया था।






