होटल के बंद कमरे में कर रहे थे अश्लील हरकत कि तभी...
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 07:51(11/11/11)
मैथन । कल्याणोश्वरी मंदिर के समीप सागरिका निवास होटल में बुधवार दोपहर छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक एवं दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही होटल के मैनेजर तापस कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पांच हजार नगद रुपए, चार मोबाइल, दो घड़ी एवं दो हीरोहोंडा मोटरसाइकिल (जेएच 21बी5511) एवं (जेएच 10 एस 7391) भी जब्त किया गया है।
छापेमारी वर्धमान की एसपी अंजली अहूजा ने की। बाद में चारों युवक-युवतियों और मैनेजर को बराकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में लड़की एवं लड़का अपना नाम अलग-अलग बता रहे हैं। कभी बराकर के निवासी बता रहे हैं तो कभी आसनसोल के काली पहाड़ी निवासी बता रहे हैं। कल्याणोश्वरी ओपी प्रभारी अमिताभ कोर्क ने बताया कि एसपी अंजली अहूजा ने ही गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इसमें होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक एवं दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
मचा हड़कंप
कल्याणोश्वरी मंदिर स्थित सागरिका निवास होटल में छापेमारी की खबर लगते ही अन्य होटलों में रंगरेलिया मनाने वाले दर्जनों युवक-युवतियों को मैथन की ओर भागते देखा गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यदि कल्याणोश्वरी मंदिर के आसपास तमाम होटलों में एक साथ छापेमारी की गई होती तो 5 नहीं 50 युवक-युवती एक साथ पकड़े जाते।