माओवादियों ने गढ़वा में स्कूल भवन उड़ाया
Source: अनिमेष नचिकेता. | Last Updated 12:26(06/12/11)
गढ़वा. झारखण्ड के घोर नक्सल प्रभावित गढ़वा जिले में बीती देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने एक स्कूल भवन को बम विस्फोट कर उड़ा दिया।
गढ़वा के एसपी माइकल एस राज ने बताया कि माओवादियों के दो दिवसीय भारत बंद के अंतिम समय में नक्सलियों ने जिले के बोदरी गाँव स्थित एक मध्य विद्यालय को आईइडी बम से उड़ा दिया।
इससे स्कूल भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में गश्ती बढ़ा दी है।