विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Jamshedpur >> Mother Died In Jamshedpur

आत्मदाह करने वाली बेटी को बचाने में गयी मां की जान

Agency | Jun 23, 2012, 17:43PM IST
 
 

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर शहर में पिछले दिनों आत्मदाह करने वाली एक युवती को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से जल गई उसकी 55 वर्षीय मां ने भी शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि नगर के उलीडीह निवासी राम समुज की बेटी संध्या 18 ने गत 19 जून को पिता से हुए विवाद के बाद गुस्से में अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसे बचाने के क्रम में मां विद्या देवी 55 भी गंभीर रूप से झुलस गई थी। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ज्ञात है कि पिता राम समुज को संध्या की मौत के सिलसिले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment