राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
यहां के जेलों में कैदी नहीं, पुलिस वाले ही कर रहे भूख हड़ताल
भास्कर न्यूज. | Jun 18, 2012, 00:04AM IST

क्या हैं मांगें
पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर के विभिन्न जेलों में तैनात कक्षपाल आंदोलनरत हैं। उनकी मांगों में १९८५ और १९८६ में कक्षपाल के पद पर अस्थाई तौर पर बहाल किए गए आठ कक्षपालों को स्थाई करने, कक्षपाल संवर्ग में प्रतिनियुक्त भूतपूर्व सैनिकों को मुख्यमंत्री द्वारा दो हजार रुपए मानदेय बढ़ा कर भुगतान करने की घोषणा के बाद भी उन्हें बढ़ा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बढ़ा मानदेय भुगतान करने की मांग की गई है। इसके अलावा कारा सुरक्षा हित में नियमित कक्षपाल और महिला कक्षपालों की नियुक्ति अविलंब करने, पुलिस विभाग की तरह कक्षपाल संवर्ग के सदस्यों को भी वर्दी के स्थान पर तीन हजार रुपए नकद का भुगतान करने, पुलिस विभाग के आरक्षियों की तरह कक्षपालों को भी अन्य सुविधाएं देने की मांग शामिल है।







