विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Bokaro Zila >> Bokaro >> Playing Dugdugi Tribals Surrounded OP

बजी डुगडुगी और चारों ओर से घिर गई पुलिस, ये है कौन सी जगह!

भास्कर न्यूज | Oct 29, 2012, 14:15PM IST
 
 


अलकडीहा/बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले की अलकडीहा पुलिस ने आदिवासी समुदाय के दो युवकों को लूटकांड के मामले में हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद आदिवासी समुदाय के लोग भड़क गए। सैकड़ों की संख्या में डुगडुगी बजाते हुए अलकडीहा ओपी पहुंचे और ओपी का घेराव अनिश्चिकाल के लिए कर दिया। नेतृत्व कर रहे नेताओं का कहना है कि जब तक पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों युवकों को छोड़ नहीं देती तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए हिरासत में लिये गये दोनों युवकों को दुसरे थाना में शिफ्ट कर दिया है। वरीय अधिकारियों को सूचना दिया। रविवार की शाम करीब पांच बजे सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल अलकडीहा ओपी परिसर पहुंच गये थे। समुदाय के लोगों से बातों की जानकारी लेने के बाद ओपी परिसर में उपस्थित इंस्पेक्टर परमेश्वर शुक्ला ने प्रभारी से बातचीत की। डीएसपी सिंदरी का इंतजार किया जा रहा था। इधर आदिवासी समुदाय के लोग प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए बार बार डुगडुगी बजा रहे थे। इनका कहना था कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
 
70 हजार डाका कांड में पुलिस ने लिया हिरासत में
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब तीन दिन पूर्व सुरूंगा निवासी बीना बाउरी को अलकडीहा पुलिस ने हिरासत में लिया था। इससे पिछले 17 अक्टूबर को सुरूंगा बड़ा तालाब के समीप ऑफिस धौड़ा में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी कुढऩ बाउरी के घर हुई 70 हजार की डकैती कांड में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बलियापुर प्रखंड के बालूचिरका गांव के रहने वाले दो युवकों का नाम पुलिस को बताया था।
 
प्रभारी पर लगा बरगलाने का आरोप
 
बस्ती वालों का आरोप है कि घटना की सूचना पाकर बस्ती के लोग अलकडीहा ओपी प्रभारी से मिले। प्रभारी ने उक्त लोगों को बरगलाने का प्रयास किया। बस्ती वालों का कहना था कि मामले की पहले जांच कर लिया जाये। जांचोपरांत अगर उक्त दोनों लोग आरोपी हैं तो इनकी गिरफ्तारी हो।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment