पूजा के नाम पर आरकेस्ट्रा में जमकर हुआ अश्लील डांस

कोडरमा. झारखंड के कोडरमा जिला स्थित इटखोरी प्रखंड में मनसा पूजा के शुभ अवसर पर बीती रविवार की रात आयोजित आरकेस्ट्रा कार्यक्रम में जमकर अश्लीलता परोसी गयी। दिवाला चौक पर आजाद क्लब की ओर से आरकेस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में डांस पर बेहद कम कपड़ों में लड़कियों ने अश्लील डांस किया। जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू के वरिष्ठ नेता मनोज चंद्रा ने फीता काटकर किया था।
आसनसोल के इशा म्युजिकल ग्रुप आरकेस्ट्रा टीम के गायक देवकुमार उर्फ बबलू ने जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत की लोग डांस करने लगे। फिर धीरे-धीरे और गाने बजने शुरू हुए। इसी के साथ शुरू हो गया अश्लील डांसों का सिलसिला। लड़कियां बेहद कम कपड़ों में डांस करने लगीं। लड़कियों को देख लोग उत्तेजित हो उठे।
देर रात लड़कियों के इस अश्लील डांस और उसपर लोगों के हुडदंग की सभ्य लोगों ने निंदा भी की। आखिर पूजा के नाम पर इस तरह के अश्लील नृत्यों को कई बुद्धिजीवी स्थानीय लोगों ने गलत बताया। कार्यक्रम में नृतक रतन एवं नृतिका पाल ने ताड़ी वाली ताड़ी पिलाते एवं दरोगाजी चोरी हो गई गाना के रिकार्डिंग डांस पर भी लोग अश्लील तरीके से झूमते नजर आये। आप भी देखिये तस्वीरें -






